एक शिक्षक ऐसा कि आज भी गाँववाले ....(A teacher is such that even today the villagers ....)
अपने जीवन मे शिक्षक का बडा महत्व होता है । शिक्षक एक माली के समान विद्यार्थी रुपी पौधे को पोषित करता है। उन्हें एक बेहतर मनुष्य बनाता है।
शिक्षक या गुरु उस कुम्हार के समान होता है, जो मिट्टी के बर्तन बनाते समय उसे एक हाथ से संभालता है और दुसरे हाथ से आकार देता है । उसी प्रकार शिक्षक भी शिक्षा से हमें आकार देते है। शिक्षक के बिना बेहतर समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
सभी शिक्षक अपने तरीके से महान है । लगभग हर व्यक्ति के जीवन में एक शिक्षक होता है जो अपने जीवन को एक नया लक्ष्य देता है। ऐसे ही एक शिक्षक हैं रमेशभाई पंड्या । 15 साल हमारे गाँव में रहे। उसका स्वभाव सरल और मिलनसार था। जिसने बच्चों के साथ गाँववाले का दिल जीत लिया। गाँव मे वह सबका प्रेरणादायी थे ।
गाँव की कोई भी समस्या को सुलझाते थे । गाँववाले मास्तर कहते थे । स्कूल मे बच्चों को अलग अलग विषय का ज्ञान देते थे। प्रार्थना के समय वे हमें प्रेरणा देने वाले महानुभाव के वचन सनाते थे। कभी विद्यार्थीयों में भेदभाव नही करते थे ।
गाँव मे किसी के झगड़े सुलझाना, किसी गंभीर बीमारी के लिए लोगों को सलाह देना और जरूरत पड़ने पर अस्पताल ले जाते थे। गरीबो को सहारा देते थे।
जब 15 साल बाद विदाई का समय आया, तो पुरा गाँव उनकी विदाई में उपस्थित था। उनके जुलूस में छात्रों के साथ साथ गाँव के बुजुर्ग, पुरुष और महिलाएँ शामिल थे। छत्र रो रहे थे तो वहीं माता-पिता भी रो रहे थे। उनके पास कोई शब्द नहीं था।
आज भी गाँव में वे आते हैं तो लोगों मिलने के लिए लाइने लगात है।
_______________________________________________________________________________







Wah....
जवाब देंहटाएंGood bhai...
जवाब देंहटाएं