शिक्षा का महत्व

 

      आज हर व्यक्ति को जीवन मे सफल होना है  किन्तु सफल कैसे हो ? सफलता के लिए क्या किया जाए ? सफलता प्राप्त करने के लिए मनुष्य को किस की आवश्यकता है ? तो वह है , शिक्षा ?  

      आज मनुष्य ने पानी में तैरना और आकाश में उड़ना सिख लिया परन्तु पृथ्वी पर अमन और प्यार से कैसे जिया जाय वह नहीं सीखा | इसलिए शिक्षा की आवश्यकता है | शिक्षा विहीन मनुष्य पशु के सामान है | शिखा के बिना सफल जीवन की कल्पना करना अशहय है |


    मानव संस्कृति के इतिहास को सर्वनाश से बचाने के लिए शिक्षा की जरूरत है , आज मनुष्य के जीवन में रोटी , कपडा और मकान इन चीजों का ही महत्व है | किन्तु  इसके साथ शिक्षा भी जरुरी है |


    शिक्षा का साधारण अर्थ - अक्षर ज्ञान होता है | मगर शिक्षा वास्तव में कला है और वही कला मनुष्य का शृंगार है | स्वस्थ समाज का निर्माण और जीवन मूल्यों की रक्षा का काम शिक्षा से ही होता है |  शिक्षा से बुद्धि का विकास होता है | व्यक्ति अपने पैरो पर खड़ा हो सकता है | इससे उसका सर्वांगीय विकास होता है |

    हमारे शास्त्रो में कहा गया है कि सर्व धन में विध्या धन और सभी रत्नो में विद्या बहु मूल्य और श्रेष्ठ है |

    शिक्षा से मनुष्य पूजनीय और सम्मानीय बनता है | साथ में सही या गलत का फर्क जान सकता है |


    आखिर हम कह सकते है की शिक्षा से मनुष्य में परोपकार और सेवा की भावना पैदा होती है | माँ - बाप की ओर प्रेम  और करुणा का भाव बढ़ता है | शिक्षा से राष्ट्र के प्रति त्याग और समर्पण के विचार का सिंचन होता है |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धारणा योग के प्रकार

भारत में योग विद्यालय कहा है?Where is the yoga school in India?

गुरु की महिमा - Guru Purnima